विषय – हिन्दी‘अ’ (002) -2025-26 CBSE

 



विषय हिन्दी’ (002) -2025-26

कक्षा – 10

समय – 3 घंटे.                                                                                                                                                          पूर्णांक– 80

सामान्य निर्देश :

(I) इस प्रश्नपत्र में कुल 15 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।

(2) इस प्रश्नपत्र में कुल चार खंड हैं क, , , घ ।

(3 ) खंड-क में कुल 2 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 10 है ।

(4) खंड-ख में कुल 4 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है। दिए गए निर्देशों का पालन

करते हुए 16 उपप्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है ।

(5) खंड-ग में कुल 5 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है ।

(6) खंड-घ में कुल 4 प्रश्न है, सभी प्रश्नों के साथ उनके विकल्प भी दिए गए हैं ।

(7) प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए लिखिए ।

खंड – ‘’ (अपठित बोध)

प्रश्न-1. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के

उत्तर दीजिए - (7)

वर्तमान युग कंप्यूटर-युग है । यदि भारतवर्ष पर नज़र दौड़ाकर देखें तो हम पाएँगे

कि जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रवेश हो गया है । बैंक, रेलवे-स्टेशन,

हवाई अड्डे, डाक खाने, बड़े-बड़े उद्योग-कारखाने, व्यवसाय, हिसाब-किताब, रुपये गिनने

तक की मशीनें कंप्यूटरीकृत हो गई हैं । अब भी यह कंप्यूटर का प्रारंभिक प्रयोग है । आने

वाला समय इसके विस्तृत फैलाव का संकेत दे रहा है । प्रश्न उठता है कि क्या कंप्यूटर आज

की ज़रूरत है ?

इसका उत्तर है- कंप्यूटर जीवन की मूलभूत अनिवार्य वस्तु तो नहीं है, किंतु इसके

बिना आज की दुनिया अधूरी और असंभव जान पड़ती है । सांसारिक गतिविधियों,

परिवहन और संचार उपकरणों आदि का ऐसा विस्तार हो गया है कि उन्हें सुचारु रूप से

चलाना अत्यंत कठिन होता जा रहा है । पहले मनुष्य जीवन-भर में अगर सौ लोगों के

संपर्क में आता था तो आज वह दो-हज़ार लोगों के संपर्क में आता है । पहले दिन में पाँच-

दस लोगों से मिलता था तो आज पचास-सौ लोगों से मिलता है । पहले वह दिन में काम

करता था तो आज रातें भी व्यस्त रहती हैं । आज व्यक्ति के संपर्क बढ़ रहे हैं, व्यापार बढ़

रहे हैं, गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, आकांक्षाएँ बढ़ रही हैं, साधन बढ़ रहे हैं । इस अनियंत्रित

गति को सुव्यवस्था देने की समस्या आज की प्रमुख समस्या है । कहते हैं आवश्यकता

आविष्कार की जननी है ।

इस आवश्यकता ने अपने अनुसार निदान ढूँढ लिया है । कंप्यूटर एक ऐसी

स्वचालित प्रणाली है जो कैसी भी, अव्यवस्था को व्यवस्था में बदल सकती है । हड़बड़ी में

होने वाली मानवीय भूलों के लिए कंप्यूटर राम बाण औषधि है । क्रिकेट के मैदान में

अंपायर की निर्णायक भूमिका हो या लाखों-करोड़ों की लंबी-लंबी गणनाएँ कंप्यूटर पलक

झपकते ही आपकी समस्या हल कर सकता है । पहले इन कामों को करने वाले कर्मचारी

हड़बड़ाकर काम करते थे, एक भूल से घबराकर और अधिक गड़बड़ी करते थे ।

परिणामस्वरूप काम कम, तनाव अधिक होता था । अब कंप्यूटर की सहायता से काफी

सुविधा हो गई है ।

(1). गद्यांश में कंप्यूटर के महत्व के विषय में बताया गया है । निम्नलिखित कथन पढ़कर

सही विकल्प का चयन कीजिए – (1)

कथन

(i) कंप्यूटर काम के तनाव को समाप्त करने का उपाय है ।

(ii) कंप्यूटर कई मानवीय भूलों को निर्णायक रूप से सुधार देता है ।

(iii) कंप्यूटर के आने से सारी हड़बड़ाहट दूर हो गई है ।

(iv) मानव की सारी समस्याओं का हल कंप्यूटर से संभव है ।

विकल्प

(क) कथन (i) सही है

(ख) कथन (i) व (ii) सही है

(ग) कथन (i), (ii) व (iii) सही है

(घ) कथन (iii) व (iv) सही है

(2) वर्तमान युग कंप्यूटर का युग क्यों है?(1)

(क) कंप्यूटर के बिना जीवन की कल्पना असंभव-सी हो गई है ।

(ख) कंप्यूटर ने पूरे विश्व के लोगों को जोड़ दिया है ।

(ग) कंप्यूटर जीवन की अनिवार्य मूलभूत वस्तु बन गया है ।

(घ) कंप्यूटर मानव सभ्यता के सभी अंगों का अभिन्न अवयव बन चुका है ।

(3) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-(1)

कथन (A) - कंप्यूटर के बिना आज की दुनिया अधूरी है-

कारण (R)- आज सारी व्यवस्था, उद्योग-कारखाने, व्यवसाय और मशीनें कंप्यूटरीकृत हैं

और कंप्यूटर आपकी समस्या हल करता है ।

(क) कथन (A) गलत है किंतु कारण (R) सही है

(ख) कथन(A) और कारण (R) दोनों ही गलत है

(ग) कथन (A) ही सही व्याख्या है किंतु कारण (R) सही व्याख्या नहीं है

(घ) कथन (A) सही है और कारण (R) की सही व्याख्या है

(4) कंप्यूटर के प्रयोग से पहले अधिक तनाव क्यों होता था?(2)

(5) गद्यांश के अनुसार किस आवश्यकता ने कंप्यूटर में अपना निदान ढूँढ लिया है?(2)

प्रश्न- 2. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के

उत्तर लिखिए :

क्या देखा है तुमने नर को, नर के आगे हाथ

पसारे ?

क्या देखे हैं तुमने उसकी, आँखों में खारे

फव्वारे ?

देखे हैं ?

फिर भी कहते हो कि तुम नहीं हो

विप्लवकारी ?

तब तो तुम पत्थर हो या महाभयंकर

अत्याचारी ।

अरे चाटते जूठे पत्ते जिस दिन मैंने देखा नर

को

उस दिन सोचा: क्यों न लगा दूँ आज आग इस

दुनियाभर को ?

यह भी सोचा : क्यों न टेंटुआ घोंटा जाय स्वयं

जगपति का ?

जिसने अपने ही स्वरूप को, दिया रूप इस

घृणित विकृति का ।

जगपति कहाँ ? अरे, सदियों से वह तो हुआ

राख की ढेरी;

वरना समता-संस्थापन में लग जाती क्या

इतनी देरी ?

छोड़ आसरा अलख शक्ति का; रे नर, स्वयं

जगत्पति तू है,

तू यदि जूठे पत्ते चाटे, तो मुझ पर लानत है,

थू है !

ओ भिखमंगे, अरे पराजित, ओ मज़लूम,

अरे चिरदोहित,

तू अखंड भंडार शक्ति का; जाग, अरे

निद्रा-सम्मोहित,

प्राणों को तड़पाने वाली हुंकारों से जल-थल

भर दे,

अनाचार के अंबारों में अपना ज्वलित

पलीता धर दे ।

भूखा देख तुझे गर उमड़ें आँसू नयनों में

जग-जन के

तो तू कह दे नहीं चाहिए, हमको रोनेवाले

जनखे,

तेरी भूख, जिहालत तेरी, यदि न उभाड़

सके क्रोधानल

तो फिर समझूँगा कि हो गई, सारी

दुनिया कायर, निर्बल ।

बहुविकल्पीय प्रश्न

(क) कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए-1

कथन (A) : कवि के मन में उथल-पुथल मच गई ।

कारण (R) : उन्होंने मनुष्य को जूठे पत्ते चाटते देख लिया ।

(i) कथन (A) गलत है, किंतु कारण (R) सही हैं ।

(ii) कथन (A) और कारण (R) दोनों ही गलत हैं ।

(iii) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है ।

(iv) कथन (A) सही है, किंनु कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है ।

(ख) मानव को-----------चाटते देख कवि के मन में विचार आया वह दुनिया को

आग लगा दे । 1

(i) ओस की बूँदें (ii) झूठे बर्तन (iii) जूठे पत्ते

(iv) शहद

(ग) कवि को ईश्वर से क्या शिकायत है?1

(i) कुछ नहीं ।

(ii) उसने ऊँच-नीच का भेदभाव क्यों नहीं मिटाया ?

(iii) वह हाथ पर हाथ धरे बैठा है ।

(iv) वह शांत बैठा है ।

(घ) कवि मानव को 'भिखमंगे' या 'पराजित' कहकर क्यों ललकारता है ?2

(ङ) सदियों से वह तो हुआ राख की ढेरी' - कथन से क्या तात्पर्य है ?2

खंड-ख (व्यावहारिक व्याकरण)

प्रश्न. 3. निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य भेदपर आधारित पाँच प्रश्नों में से

किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :4x1=4

(क). जिन बालकों ने शोर मचाया था वे पकड़ लिए गए हैं । (वाक्य भेद लिखिए ।)

(ख). मैंने एक ऐसा व्यक्ति देखा जो बहुत लंबा था । (सरल वाक्य में बदलिए)

(ग). हमें स्वयं काम करना पड़ा और पसीने छूट गए । (मिश्र वाक्य में बदलिए)

(घ). उस छात्र को यह कलम दे दो, जिसने सफ़ेद कमीज़ पहनी है ।

(रेखांकित आश्रित उपवाक्य का भेद बताइए)

(इ). मोहनदास और गोकुलदास सामान निकालकर बाहर रखते जाते थे ।

(संयुक्त वाक्य में बदलिए)

प्रश्न. 4. निर्देशानुसार वाच्यपर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तरलिखिए : 4x1=4

(क). आइए,चलें (भाववाच्य में बदलिए।)

(ख). सभी पतंगें काट दी गईं । (वाच्य भेद बताइए)

(ग). भगवान हमारी रक्षा करता है। (कर्मवाच्य में बदलिए)

(घ). हिरण से दौड़ा जाता है।(कर्तृवाच्य में बदलिए)

(इ). किस वाच्य में क्रिया सकर्मकभी हो सकती है और अकर्मकभी ?

प्रश्न. 5. निर्देशानुसार पद परिचयपर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के

रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए :4x1=4

(क)- मैं रोज सवेरे धीरे-धीरे चलता हूँ।

(ख)- वह छात्र बहुत चतुर है।

(ग)- वह विश्वास के योग्य नहीं है।

(घ)- हम अपने देश पर मर मिटेंगे।

(इ)- यह छात्र बहुत चतुर है।

प्रश्न. 6. निर्देशानुसार अलंकारपर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के

काव्य पंक्तियों में निहित अलंकार पहचान कर लिखिए :4x1=4

(क)- यह देखिए, अरविंद-से शिशुवृंद कैसे सो रहे।

(ख)- देख लो साकेत नागरी है यही।

स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही।

 

(ग)- लंबा होता ताड़ का वृक्ष मानो छूने चला अंबर तल को।

(घ)- मंद हँसी मुखचंद जुन्हाई ।

(इ)- मानवीकरणअलंकार का एक उदाहरण लिखिए।

खंड-ग (पाठ्य पुस्तक एवं पूरक पाठ्य पुस्तक)

प्रश्न. 7. निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक

उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए-5x1=5

अक्सर कहते हैं- 'क्या करें मियाँ, ई काशी छोड़कर कहाँ जाएँ, गंगा मइया यहाँ,

बाबा विश्नाथ यहाँ, बालाजी का मंदिर यहाँ, यहाँ हमारे खानदान की कई पुश्तों ने

शहनाई बजाई है, हमारे नाना तो वहीं बालाजी मंदिर में बड़े प्रतिष्ठित शहनाईबाज़

रह चुके हैं। अब हम क्या करें, मरते दम तक न यह शहनाई छूटेगी न काशी। जिस

ज़मीन ने हमें तालीम दी,

जहाँ से अदब पाई, वो कहाँ और मिलेगी? शहनाई और काशी से बढ़कर कोई जन्नत

नहीं इस धरती पर हमारे लिए।'

काशी संस्कृति की पाठशाला है। शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित ।

काशी में कलाधर हनुमान व नृत्य- विश्वनाथ हैं। काशी में बिस्मिल्ला खाँ हैं। काशी में

हजारों सालों का इतिहास है जिसमें पंडित कंठे महाराज हैं, विद्याधरी हैं, बड़े

रामदास जी हैं, मौजुद्दीन खाँ हैं व इन रसिकों से उपकृत होने वाला अपार जन-समूह

है। यह एक अलग

काशी है जिसकी अलग तहज़ीब है, अपनी बोली और अपने विशिष्ट लोग हैं। इनके

अपने उत्सव हैं, अपना गम । अपना सेहरा-बन्ना और अपना नौहा । आप यहाँ संगीत

को भक्ति से, भक्ति को किसी भी धर्म के कलाकार से, कजरी को चैती से, विश्वनाथ को

विशालाक्षी से, बिस्मिल्ला खाँ को गंगाद्वार से अलग करके नहीं देख सकते।

(क) काशी को कैसी पाठशाला कहा गया है?

(i) कला की पाठशाला (ii) संगीत की पाठशाला (iii) संस्कृति की

पाठशाला (iv) काशी की पाठशाला

(ख) काशी ने बिस्मिल्ला खाँ को क्या दिया?

(i) खेती करना, हल चलाना एवं पशुओं को चराना।

(ii) ज्ञान, बदतमीजी, घृणा एवं लोगों की नफ़रत ।

(iii) पूजा-पाठ करना एवं घाट में डुबकी लगाना

(iv) शिक्षा, अदब, शहनाई वादन का अवसर संस्कार तथा लोगों का प्यार ।

(ग) काशी से बिस्मिल्ला खाँ का पुश्तैनी संबंध हैं, क्योंकि-

(i) यहाँ उन्होंने रीड बनाना सीखा था।

(ii) वे यहाँ अपने घर में रहने आए थे।

(iii) बालाजी मंदिर में इनकी कई पुश्तों ने शहनाई बजाई है।

(iv) यहाँ उनका ननिहाल था।

(घ) काशी शास्त्रों में-----'नाम से प्रसिद्ध है।'

(i) भाग्यनगर (ii) बनारस (iii) आनंदकानन

(iv) कुशीनगर

(इ) बिस्मिल्ला खाँ मरते दम तक क्या नहीं करना चाहते ?

(i) वे शहनाई और काशी को नहीं छोड़ना चाहते।

(ii) वे पढ़ाई और भोजन नहीं छोड़ना चाहते।

(iii) वे गीता गाना नहीं छोड़ सकते थे ।

(iv) वे मरते दम तक काशी में नहीं रहना चाहते हैं।

प्रश्न. 8. निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन

प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए :3x2=6

(क) कोई नकारात्मक मनुष्य चश्मे बदलने की घटना पर कैसी प्रतिक्रिया कर सकता

है ? ‘नेताजी का चश्मापाठ के आधार पर बताइए।

(ख) भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त कीं?

बालगोबिन भगतपाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।

(ग) नवाब साहब द्वारा खीरा खरीदने और उसे न खाने का क्या कारण रहा होगा?

लखनवी अंदाज़पाठ के आधार पर बताइए।

(घ) एक कहानी यह भीपाठ के आधार पर बताइए कि माँ के साथ लगाव होने के

वावजूद उनके त्याग और उनकी सहिष्णुता को लेखिका ने अपना आदर्श क्यों नहीं

बनाया?

प्रश्न. 9. निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक

उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए-5x1=5

नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि कोउ एक दास तुम्हारा ॥

आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥

सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई ॥

सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥

सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा ॥

सुनि मुनिवचन लखन मुसुकाने । बोले परसुधरहि अवमाने॥

बहु धनुही तोरी लरिकाईं। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं ॥

(क) श्रीराम ने --------- के साथ परशुराम जी से कहा कि शिवधनुष तोड़ने वाला

उनका सेवक ही होगा ।

(i) क्रूरता (ii) क्रोध के साथ (iii) विनम्रता

(iv) झल्लाहट

(ख) श्रीराम की बात सुनकर परशुराम जी ने क्या उत्तर दिया ?

(i) शिवधनुष तोड़ने वाला अच्छा व्यक्ति नहीं है ।

(ii) शिवधनुष तोड़ने वाल उनका शत्रु है।

(iii) शिवधनुष तोड़ने वाला उनका मित्र है।

(iv) शिवधनुष तोड़ने वाला उनका पुत्र है।

(ग) परशुराम को क्रोधित होते देख लक्ष्मण ने मुसकराकर क्या कहा ?

(i) बचपन में उन्होंने अनेक धनुष तोड़े, पर मुनि ने क्रोध नहीं किया ।

(ii) बचपन में उन्होंने अनेक खेल खेले, पर मुनि ने क्रोध नहीं किया।

(iii) बचपन में तो उन्होंने धनुष चलाना सीखा।

(iv) बचपन में ही उन्होंने शिवधनुष तोड़ दिया था।

(घ) परशुराम ने किसे राजाओं के समाज (सभा) से अलग होने के लिए कहा?

(i) जिसने उनके प्रश्न का उत्तर दिया ।

(ii) जिसने शंकर जी का धनुष तोड़ा।

(iii) जिसने उनके प्रश्न का उत्तर नहीं दिया।

(iv) जिसने शंकर जी के धनुष को हाथ लगाया।

(इ) ऐसा न करने पर परशुराम जी ने क्या करने की धमकी दी ?

(i) परशुराम जी वहाँ उपस्थित सभी राजाओं से नाराज़ हो जाएँगे ।

(ii) परशुराम जी वहाँ उपस्थित सभी राजाओं को मार देंगे ।

(iii) परशुराम जी वहाँ उपस्थित सभी राजाओं की प्रशंसा करेंगे।

(iv) परशुराम जी वहाँ उपस्थित सभी राजाओं को सभा से स्वयं बाहर कर देंगे ।

प्रश्न 10. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही तीन के उत्तर लिखिए-(2x3=6)

(क) गोपियों ने उद्धव के स्वभाव की तुलना किस-किस से की है?

(ख) राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ – से क्या संदेश मिलता है?

(ग) गायकों को गायन के दौरान कौन-कौन सी कठिनाइयाँ आती हैं?

(घ) फसल के उत्पन्न होने में मनुष्य के हाथों की क्या भूमिका है?

प्रश्न -11.पूरक पाठ्य पुस्तक के निर्धारित पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों

में से किन्हीं दो के उत्तर 40-50 शब्दों में लिखिए-(4*2=8)

(क) भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेल और

खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है?

(ख) प्रत्यक्ष अनुभव और अनुभूति का अंतर स्पष्ट कीजिए।

(ग) साना-साना हाथ जोड़िपाठ में प्रदूषण के कारण स्नोफ़ाल में कमी का ज़िक्र किया

गया है। प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं? लिखिए।

खण्ड घ (रचनात्मक लेखन)

प्रश्न -12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिंदुओं के आधार

पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए-( 6 अंक)

(1) मेरे सपनों का देश

संकेत बिंदु ० देश और देशवासियों का अनोखा सम्बन्ध

० मेरी कल्पनाओं का देश खूबियाँ और मंज़िलें

० देश-निर्माण में मेरा योगदान

(ख) स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत

संकेत बिन्दु ० स्वच्छता का महत्व

० अस्वच्छता से हानियाँ

० विकास में स्वच्छता का योगदान

(ग) इंटरनेट की दुनिया

संकेत बिन्दु ० क्रांतिकारी खोज

० जानकारी का माध्यम

० शिक्षा में लाभकारी

प्रश्न -13. आप नीरज/नीरजा हैं| अपने क्षेत्र की समुचित सफ़ाई करवाने हेतु स्वास्थ्य

अधिकारी को एक शिकायती पत्र लगभग 100 शब्दों में लिखिए-(5अंक)

अथवा

आप अमित/अमिता हैं| अपने विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय में अधिकाधिक

खेल का सामान मंगवाने के लिए लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

प्रश्न- 14. आप श्रेयस/श्रेया हैं। आप बी.एड. कर चुके हैं।आपको शिक्षक पद के लिए

आवेदन करना है। इसके लिए आप अपना एक संक्षिप्त स्ववृत्त(बायोडाटा) लगभग 80

शब्दों में तैयार कीजिए। (5 अंक)

अथवा

आप माधव/माधवी हैं| हिन्दी की नई पुस्तकें भेजने के लिए सरस्वती प्रकाशन के वरिष्ठ

प्रबंधक को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।

प्रश्न- 15. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ - विषय पर 25-50 शब्दों में एक आकर्षक

विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में तैयार कीजिए।( 4 अंक)

अथवा

प्रधानमंत्री की ओर से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए 30-40

शब्दों में संदेश लिखिए।